छतरपुर

घर में घुसे चोर नकदी-जेवर के साथ भरा गैस सिलेंडर भी ले गए, पीड़ित बोले- दिनभर मशक्कत कर लाए थे

MP News : सूने घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात। जेवर और नकदी के साथ भरा हुआ सिलेंडर भी ले गए चोर। पीड़ित परिवार ने कहा- कड़ी मशक्कत से पूरे दिन इलाज कराने ग्वालियर गया था परिवार।
2 min read
MP News
सूने घर में लाखों की चोरी (Photo Source- Input)

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और राशन सहित रसोई का भरा हुआ गैस सिलेंडर तक चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, जो सिलेंडर चोरी गया है, उसे पीड़ित दिनभर की मशक्कत के बाद लाने में सफल हो सका था।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी के उपचार के लिए ग्वालियर रवाना हुए थे। रविवार को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा हुआ था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।

राशन तक नहीं छोड़ा

पीड़ित हरनाम सिंह ने बताया कि चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, जिसमें 10 तोला चांदी की अठन्नी, मंगलसूत्र, पायल, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं, पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए। चोरों की हिमाकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे रसोई में रखा भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, साइकिल, प्रेस, दो चश्मे और घर में रखा राशन (5 किलो चावल, 5 किलो मूंग दाल, 5 किलो अरहर दाल, 5 किलो रिफाइंड तेल और 3 किलो निरमा) भी चोरी करके ले गए।

जाने पूरा मामला

बताया जा रहा है कि, हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गए थे। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान के गरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और आराम से सामान समेटकर फरार हो गए।

घर से क्या क्या सामान गया चोरी

-भरा हुआ LPG गैस सिलेंडर
-साइकिल और प्रेस (इस्त्री)
-दो चश्मे सहित कई घरेलू सामान
-5 किलो चावल, 5 किलो मूंग, 5 किलो अरहर दाल
-5 किलो रिफाइंड तेल और 3 किलो निरमा

जेवर और नकदी भी पार

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर में रखे जेवरात और नकदी भी ले गए। इनमें पायल, करीब 10 तोला अठन्नी, मंगलसूत्र, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 30 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए।

FIR दर्ज न होने का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनाम सिंह यादव ने संबंधित थाने में शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।

Updated on:
18 Mar 2026 01:22 pm
Published on:
17 Mar 2026 09:21 am
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, छतरपुर के 54 गांवों से ली जाएगी जमीन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर के 54 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में जमीन की नपाई के लिए निविदा जारी

छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज