अक्टूबर से खजुराहो में विमान सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली के लिए एक विमान सेवा जारी हैं। दिल्ली और बनारस के लिए एयर बस सेवा 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। विमानन कंपनी ने शेड्यूल जारी कर सीट की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
छतरपुर. अक्टूबर से खजुराहो में विमान सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली के लिए एक विमान सेवा जारी हैं। दिल्ली और बनारस के लिए एयर बस सेवा 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। विमानन कंपनी ने शेड्यूल जारी कर सीट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। खजुराहो से बनारस हवाई सेवा के लिए प्रति व्यक्तित 4853 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि आगे की तिथियों में किराया डायनमिक बेस पर लागू होगा। इसका मतलब हुआ कि किराया अलग-अलग तारीख में अलग अगल तय होगा। इसी तरह खजुराहो से दिल्ली का किराया 4249 रुपए रखा गया है।
इंडिगो एयरलाइंस की एयरबस सेवा का खजुराहो एयरपोर्ट के लिए संचालन शुरू हो रहा है। 27 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की एक साथ दो विमान सेवाएं शुरु हो रहीं हैं। इंडिगो एयरलाइन का 186 सीटर विमान दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के लिए नियमित रूप से सेवाएं देगा। वहीं एक अन्य विमान खजुराहो से बनारस क बीच संचालित किया जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस की दोनों विमान सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद खजुराहो एयरपोर्ट के लिए एक साथ तीन विमान सेवाओं का संचालन होगा।
इंडिगो एयरलाइंस के खजुराहो स्थित स्टेशन मैनेजर तेजस ललानी ने बताया कंपनी ने अपनी फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की एयरबस सेवा दिल्ली से सुबह 11.30 खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी और 12.50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड होगी। वहीं खजुराहो एयरपोर्ट से 13.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरकर 14.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो जाएगी। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी फ्लाइट खजुराहो बनारस के लिए अपनी सेवाएं देगी। यह विमान बनारस से 12.55 बजे खजुराहो के लिए उड़ेगी और दोपहर दो बजे लैंड होगी। यहां आधा घंटा रुक कर 1430 बजे खजुराहो से बनारस के लिए उड़ेगी। दोपहर 15.25 बजे यह विमान बनारस पहुंच जाएगी।
इंडिगो की दोनों सेवाओं के शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं की संख्या बढक़र तीन हो जाएगा। वर्तमान में स्पाइस जेट कंपनी की सेवाओं का संचालन जारी है। स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को 5.20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करता है, वहीं शाम को 5.40 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाता है। इस तरह इंडिगो एयरलाइन की दो फ्लाइट्स दिन भर अपनी-अपनी सेवाएं देकर खजुराहो की एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से पर्यटकों के सफर को आसान करेंगी।