छतरपुर

एमपी के इस जिले में मुसलाधार बारिश ने अस्त-व्यस्त किया जनजीवन, घरों से न निकलने की अपील

Torrential Rain : लगभग 30 घंटों से जिले में जारी मुसलाधार बारिश ने ग्रामीण के साथ शहरी इलाकों का भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। झमटुली, देवगांव, देवरा और देरी गांव से संपर्क टूट गया है।

less than 1 minute read
मुसलाधार बारिश ने अस्त-व्यस्त किया जनजीवन (Photo Source- Patrika Input)

Torrential Rain :मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीते 30 घंटों से लगातार जारी मूसलधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी इलाकों में भी जन जीवन प्रभावित कर दिया है। हालात ये हैं कि, जिले से गुजरने वाले लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही, कई संपर्क मार्ग जलमग्न है, जिसके चलते आवागमन बंद हो चुके हैं।

झमटुली, देवगांव, देवरा और देरी गांव का संपर्क टूट गया है। बन्ने नदी के उफान से सटई और कटारा क्षेत्र प्रभावित हैं। खजुराहो रेलवे क्रॉसिंग और खजुराहो-बमीठा मार्ग पर पानी भरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

ये भी पढ़ें

कूनो नेशनल पार्क से आई दुखद खबर, मादा चीता ‘नाभा’ की मौत

फसलें बर्बाद

खेतों में पानी भरने से सोयाबीन, मूंगफली और अरहर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जटाशंकर धाम में झरनों के तेज बहाव से श्रद्धालुओं को खतरा बना हुआ है।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट मोड में है। लोगों से अपील की गई है कि, नदी-नालों से दूरी बनाकर रखें। यही नहीं अनावश्यक यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

पत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला
Published on:
12 Jul 2025 04:00 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर