
मादा चीता 'नाभा' की मौत (Photo Source- Patrika)
Cheetah Nabha Dies : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मादा चीता नाभा की मौत हो गई है। बता दें कि, नाभा को नमीबिया से लाया गया था। अभी तक ये बाड़े में थी, लेकिन एक सप्ताह पहले घायल अवस्था मे मिली थी, जिसका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
चीता परियोजना के क्षेत्र संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाभा के बाड़े में शिकार के दौरान घायल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, कूनो प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
टाइगर, लिपर्ड, घड़ियाल, गिद्ध के साथ साथ चीता स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में आज हुई नाभा चीता की मौत के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में अब 26 चीते बचे हैं, जिसमे 9 वयस्क हैं, जबकि 17 शावक हैं।
Updated on:
12 Jul 2025, 1:02 PM IST
Published on:
12 Jul 2025, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.