छिंदवाड़ा

दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत 4 की मौत, सिहोरा-माचागोरा रोड पर भीषण हादसा

Road accident : दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत 4 की मौत, सिहोरा-माचागोरा रोड पर भीषण हादसा। छिंदवाड़ा में सिहोरा-माचागोरा रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा।
less than 1 minute read
Road accident
सिहोरा-माचागोरा रोड पर हादसा (Photo Source- Patrika)

Road Accident :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुछ परिवारों के नजदीक इस साल की होली की धूम मातम में बदल गई। बुधवार की रोज चौरई के ग्राम सिहोरा - माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास भयानक सड़क हादसा हो गया।

इसमें अलग अलग परिवार के चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी एवं एक का उपचार जारी है। दो बाइक की आपस में भिड़त हुई। दोनों बाइक बहुत तेज गति में आ रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

4 लोगों की मौत

थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि एक बाइक में तीन व एक में दो लोग सवार थे जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई, एवंप्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि एक बाइक में तीन व एक में दो लोग सवार थे जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई, एवं एक घायल है पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, मृतकों में राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगु यादव,राहुल कहार एवं अन्य लोगों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।


एक घायल है पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, मृतकों में राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगु यादव,राहुल कहार एवं अन्य लोगों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Updated on:
05 Mar 2026 08:06 am
Published on:
05 Mar 2026 08:06 am