25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhindwara News: ‘असंभव था हारना, वोट चोरी कर कमलनाथ को एमपी में हराया’, नकुलनाथ ने शेयर किया वीडियो

Nakul Nath Vote Theft Claim: नकुलनाथ ने एक्स पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में वोट चोरी कर हराया गया।
2 min read
Google source verification
nakul nath

nakul nath vote theft claim, नकुलनाथ की फाइल फोटो (Source- Nakul Nath Facebook Page)

Chhindwara Nakul Nath Vote Theft Claim: दिल्ली में गुरुवार को हुई राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मध्यप्रदेश में भी सियासत गर्मा गई है। शुक्रवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एक्स पर राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव वोट चोरी कर जीते गए हैं। नकुलनाथ ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'असंभव था कमलनाथ जी का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 हारना'।

नकुलनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट

नकुलनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'असंभव था कमलनाथ जी का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 हारना'। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अतिमहत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर स्पष्ट किया कि इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी की शुरुआत मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से हुई। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टेक्निकल एक्सपर्ट टीम ने साफ़ कहा था कि ऐसे नतीजे आ ही नहीं सकते। राहुल गांधी के इस वक्तव्य से एक बार फिर साफ है कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एमपी विधानसभा चुनाव जीत रही थी, लेकिन वोट चोरी से कमलनाथ जी जैसे कुशल रणनीतिकार को हराया गया।

'2023 में शिकायतों के बावजूद नहीं हटाए फर्जी वोटर'

नकुलनाथ ने पोस्ट में आगे लिखा है- इसका एक सबूत यह भी है कि 2018 में कमलनाथ के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जीती थी तब कांग्रेस के दबाव में चुनाव आयोग ने 24 लाख फर्जी मतदाता हटाए थे। वहीं 2023 में शिकायतें सामने आने के बावजूद फर्जी वोटर नहीं हटाए गए। चुनाव के बाद आयोग ने बाद में खुद माना कि एमपी में करीब 33 लाख फर्जी वोटर थे। एमपी विधानसभा 2023 से शुरू हुई लोकतंत्र की हत्या आज evm और वोटर लिस्ट से करोड़ों वोटरों की हत्या तक पहुंच गई है।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग