
chhindwara police
छिंदवाड़ा। महाराष्ट्र से एमडी ड्रग्स की खेप जिले में लगातार आ रही है, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। कोतवाली और देहात पुलिस ने अब तक ऐसे कई मामलों का पर्दाफाश किया है। इस अवैध कारोबार में जिले के युवाओं को सप्लायर बनाया जा रहा है, जिससे उनकी संलिप्तता बढ़ती जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की एक बड़ी लिंक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, कोयलांचल में यह अवैध खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिस पर अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है। पुलिस इस संबंध में लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन मुख्य सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।
9 नवंबर 2024, स्थान : जेल बगीचा
कोतवाली पुलिस ने जेल बगीचा में घेराबंदी कर चार व्यक्तिओं को पकड़ा। जिनकी शिनाख्त अजीत चौधरी निवासी ग्राम गंगेरुआ सिवनी, चित्रांश चौहान निवासी बिरहौली सिवनी, प्रियांशु डेहरिया निवासी मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा, साहिल शाह निवासी सागरपेशाछिंदवाड़ा से की गई। पुलिस ने इन चारों के पास से पांच ग्राम 800 मिलीग्राम एमडी ड्रक्स बरामद किया।
16 नवंबर 2024, स्थान: भंडारा मार्ग नागपुर
-नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने कार में एक पिस्टल, कारतूस और 54.25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया था। पकड़े गए आरोपियों में मोहसिन शाह निवासी खान कॉलोनी छिंदवाड़ा तथा ऋषि राठौड़ निवासी जुन्नारदेव शामिल थे। नागपुर के पारडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
18 जून 2025, स्थान: कपिल नगर नागपुर
नागपुर के कपिलनगर पुलिस ने गश्त के दौरान छिंदवाड़ा के तीन युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। तीनों युवकों प्रियांशु शुक्ला निवासी खजरी छिंदवाड़ा, अंश पुरिया निवासी एसआरटी कॉलोनी छिंदवाड़ा, अभिषेक भावरकर निवासी गुरैया के पास 4.25 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला है। नागपुर के कपिलनगर थाना पुलिस ने 18 जून की सुबह 5.30 से छह बजे वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा था।
23 नवंबर 2025, स्थान: रिंगरोड छिंदवाड़ा
देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड रोहना बायपास पर एमडी ड्रग्स की तस्करी होने वाली है। पुलिस टीमों ने मौके पर अतीक (19) पिता जमील अहमद निवासी गिट्टी खदान शीलानगर नागपुर तथा आदिल (21) पिता शेख सकील निवासी गिट्टी खदान शीलानगर नागपुर को पकड़ा जिनके पास से दो पैकेट में 13 ग्राम 62 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया जो सिंगोड़ी सप्लाई करने आए थे।
07 सितंबर 2026, स्थान इमलीखेड़ा
सिवनी के पीजी कॉलेज रोड निवासी विशाल विश्वकर्मा और न्यूटन परासिया निवासी अनिमेष सूर्यवंशी को कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई जो कि अब्दुल रशीद निवासी तेकानाका, टेका नई बस्ती, नागपुर, महाराष्ट्र से खरीदी थी। कोतवाली पुलिस ने नागपुर में दबिश उसे पकड़ा था।
27 सितंबर 2026, स्थान सागरपेशा
कोतवाली पुलिस ने फैजान खान निवासी पुराना बैल बाजार, जैद निवासी हुसैन नगर को सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। दोनों युवकों के पास से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल व कुछ नकदी बरामद की है। दोनों युवकों ने एमडी ड्रग्स की यह खेप नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदी थी।
हाल ही में कोतवाली पुलिस ने दो मामलों में कई लोगों को पकड़ा है तथा नागपुर से एक सप्लायर को भी दबोचा था। एक दिन पहले सागरपेशा से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था, नागपुर के सप्लायर को भी पुलिस जल्द पकड़ेगी।
आशीष कुमार धुर्वे, निरीक्षक, कोतवाली
Updated on:
29 Sept 2026 12:45 pm
Published on:
29 Sept 2026 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
