छिंदवाड़ा

आरोपी के घर मिला गिलास, कप, जहर की पुडिय़ा व उल्टी लगा चादर

गल्ला व्यापारी की विषाक्त सेवन मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज

less than 1 minute read
chhindwara police

छिंदवाड़ा. गांधीगंज व्यापारी महेश साहू की मंगलवार को विषाक्त सेवन से मौत के बाद राजपाल चौक निवासी सौरभ चौरसिया पर जहर देने का आरोप लगा था, पुलिस ने इस मामले में सौरभ चौरसिया पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी सौरभ चौरसिया के तीन मंजिला मकान से कुछ अहम सबूत मिले है। आरोपी का बेडरूम थर्ड फ्लोर पर है, जहां से कप-गिलास जब्त किए गए हैं। ड्रेसिंग टेबल के पीछे से व्यापारी की उल्टी से सनी बेडशीट बरामद की गई। दूसरे फ्लोर से जहर का पैकेट पुलिस को मिला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गल्ला व्यापारी महेश साहू मंगलवार को राज्यपाल चौक में रहने वाले सौरभ चौरसिया के घर पैसे लेने मंगलवार की दोपहर पहुंचा था। सौरभ चौरसिया ने महेश साहू के भतीजे अतिन साहू को फोन कर तबियत बिगडऩे की बात की थी। अतिन तत्काल सौरभ चौरसिया के घर पहुंचा तब चाचा महेश साहू बेडरूम में पलंग पर चित अवस्था मे लेटे थे, तभी महेश साहू को अचानक जोर जोर से उल्टिया होने लगी उल्टी से बहुत तेज जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी।

अतिन अपने चाचा महेश साहू को लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचा था, जिनकी बाद में नागपुर ले जाते समय मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक व्यापारी के भतीजे अतिन साहू के बयान के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि जब्त की गईं चीजों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी सौरभ चौरसिया पर अनाज व्यापारी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा था जिसके तत्काल बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए ले आई थी, हत्या का प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published on:
01 Aug 2024 07:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर