wife suicide after husband's murder: लव मैरिज से नाराज पिता-भाई ने बेटी का सुहाग उजाड़ दिया था, पति की हत्या से दुखी पत्नी ने भी लगा ली फांसी..।
wife suicide after husband's murder: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति की हत्या के करीब एक महीने बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात य है कि बेटी की खुशियों को उसके ही पिता और भाई ने मिलकर एक महीने पहले उजाड़ दिया था। जिसके बाद से युवती सदमे में थी और अब उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
छिंदवाड़ा जिले के चांदमेटा के वार्ड 7 में रहने वाली 19 साल की नवविवाहिता राधिका मालवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राधिका की लाश उसकी ससुराल में बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। परिवारवालों ने जब राधिका की लाश को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की । राधिका के पति योगेश मालवी की करीब एक महीने पहले हत्या हुई थी और तब से ही राधिका सदमे में थी।
यह भी पढ़ें- फोन पर सांप की फोटो देखकर बचा ली जान, पढ़ें पूरी खबर
राधिका और योगेश ने लव मैरिज की थी और इसी बात को लेकर राधिका का पिता और भाई नाराज था। पिता-भाई ने करीब एक महीने पहले 15 सितंबर की रात अपने हाथों से राधिका का संसार उजाड़ दिया था। दोनों गणेशोत्व के दौरान राधिका की ससुराल पहुंचे थे और राधिका को वापस घर ले जाने की बात कहकर उसके पति योगेश से विवाद किया था और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। योगेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने राधिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।