छिंदवाड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- खेती ही देश का आधार है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कसा तंज

छिंदवाड़ा यानी अपने गृह नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेस के जरिये पूर्व गृहमंत्री पीसी शर्मा के बाद मीडिया से चर्चा की।

less than 1 minute read
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- खेती ही देश का आधार है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कसा तंज

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा यानी अपने गृह नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेस के जरिये पूर्व गृहमंत्री पीसी शर्मा के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, किसान की आय ही देश की जीडीपी तय करती है। बड़े दुख की बात है कि, देश का कृषि क्षेत्र खासकर मध्य प्रदेश का पीड़ित है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद कृषि पर निर्भर है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

वी.डी शर्मा पर कसा तंज

कमलनाथ ने कहा कि, मध्य प्रदेश की पहचान माफियाओं और मिलावटखोरों से नहीं होनी चाहिए। नगर निगम आरक्षण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, मैं शर्मा जी के बारे में कुछ कहना उचित नहीं समझता, उन्हें अपने कद को देखकर काम और बात करना चाहिए।

Published on:
09 Dec 2020 06:48 pm
Also Read
View All