छिंदवाड़ा

बैतूल हाईवे पर ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर, 10 लोगों की मौत खबर

Betul Highway Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

less than 1 minute read
Betul Highway Accident
Betul Highway Accident (बैतूल हाईवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर Photo Source- Input)

Heavy Collision :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गुजरने वाले बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन और ट्रक बीच आमने - सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, घटना सथल पर ही 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार बताए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर करीब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में कई लोग बेहद गंभीर घायल हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Published on:
22 Jun 2026 11:34 am