छिंदवाड़ा

411 किलोमीटर की यात्रा पर निकले भाजपा सांसद, 14 दिनों में कवर करेंगे 40 गांव

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू 411 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले हैं। वह 14 दिनों में करीब 40 गांवों को कवर करेंगे।

less than 1 minute read
सांसद बंटी साहू 411 किलोमीटर लंबी यात्रा में निकले। फोटो- बंटी साहू फेसबुक

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू 411 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य जिले की सुख, समृद्धि और शांति का संकल्प है। सासंद विवेक बंटी साहू रोजाना 25-27 किलोमीटर पैदल चलेंगे। जिसमें करीब 40 गांवों के लोगों से संवार करेंगे।

हनुमान मंदिर से शुरु हुई यात्रा


सांसद विवेक बंटी साहू ने यात्रा सुबह 10 बजे अपने घर के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ के साथ की। पहले दिन वह ग्राम गुरैया, रोहना कला, रोहना दाना, बिंदरई सटोटी जोड़, भुताई, बाडीवाड़ा जोड़, भैरापुर और पौनार होते हुए सांवरी बाजार पहुंचे। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद यात्रा की फिर से शुरुआत होगी।

सांसद बंटी साहू की लंबी यात्रा में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उइके, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व विधायक नत्थन शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके पहले भी सांसद बंटी साहू कई बड़ी यात्राएं कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा खंडवा के दादाजी धूनी वाले में खत्म होगी।

Published on:
26 Jun 2025 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर