छिंदवाड़ा

जहरीली मिठाई खाने से मौत मामले में बड़ा खुलासा, बहू को मारने ससुरालजन ने मिलाया था जहर

MP News: : मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई खाने से तीन की मौत के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार...
less than 1 minute read
MP News chhindwara poisoned sweets case
MP News chhindwara poisoned sweets case: (photo:freepik)

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली लावारिस मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत हुई थी। 8 जनवरी से उलझे मामले से अब पर्दा उठा। जिस खुशबू कथूरिया (27) की मौत 14 जनवरी को हुई, उसके ससुराल वालों ने घोड़े को दी जाने वाली दवा मिठाई में मिलाई थी। पुलिस ने थावड़ीकला चांद के ससुर झाडू (57), देवर शुभम (24), ननद शिवानी (22) को हत्या व हत्या के प्रयास में जेल भेजा।

मिठाई खाने के दूसरे दिन हुई मौत

जुन्नारदेव टीआइ राकेश बघेल ने बताया, पीएचई कार्यालय के गेट पर मिठाई, नमकीन से भरी थैली टांगी गई। सेवन करने से चौकीदार दसरु यदुवंशी की दूसरे दिन मौत हो गई। 11 जनवरी को सुंदरलाल कथूरिया (72) और 14 को नागपुर में इलाज के दौरान खुशबू ने दम तोड़ दिया। खुशबू ने प्रेम विवाह किया था। ससुराल वाले रखना नहीं चाहते थे। प्रताड़ना से तंग खुशबू 3 दिसंबर 2025 से मायके में रह रही थी।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस को मिली विसरा रिपोर्ट में आर्सेनिकयुक्त पशु-चिकित्सकीय दवा मिलने मिली तो जांच की दिशा बदली। पता चला, आरोपियों के घर में घोड़ा पला है। वहीं दवा उपयोग होती थी। सख्ती की तो साजिश का खुलासा हुआ।

Updated on:
02 Feb 2026 09:52 am
Published on:
02 Feb 2026 09:51 am