China News

China arrests 52 Singaporeans: चीन में सिंगापुर के 52 नागरिक गिरफ्तार, पिरामिड स्कीम से जुड़े मामले में कार्रवाई

China pyramid scheme arrests: चीन में पिरामिड स्कीम से जुड़े कथित मामलों में 52 सिंगापुर नागरिक गिरफ्तार, सिंगापुर सरकार दे रही कांसुलर सहायता।
2 min read
Sep 04, 2026
China arrests 52 Singaporeans.
चीन का झंडा (Photo- IANS)

Guangxi pyramid scheme case: चीन के गुआंग्शी इलाके में 52 सिंगापुर के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। चीनी अधिकारियों ने पिरामिड स्कीम और उससे जुड़े अन्य कथित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन लोगों को पकड़ा। सिंगापुर की विदेश मामलों की दूसरी मंत्री सिम एन ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्रालय और सिंगापुर पुलिस इस मामले में चीनी अधिकारियों से संपर्क कर रही है और गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

कांसुलर सहायता दे रहा सिंगापुर

सिंगापुर सरकार ने साफ किया है कि वह दूसरे देशों की कानूनी प्रक्रिया या जांच में दखल नहीं देती। हालांकि, गिरफ्तार किए गए सिंगापुर के नागरिकों को कांसुलर सहायता दी जा रही है। सिंगापुर के बीजिंग स्थित दूतावास और ग्वांगझोउ स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अब तक हिरासत में लिए गए लोगों से तीन बार मुलाकात की है। इस दौरान उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली गई और जरूरी मदद मुहैया कराई गई। अधिकारियों ने उनके परिवारों के संदेश भी पहुंचाए और प्रशासनिक कामों में सहायता की।

सिम एन ने सिंगापुर के लोगों से निवेश और कारोबार से जुड़ी योजनाओं में सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि खासकर उन योजनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है, जिनमें बड़ी रकम पहले जमा करने को कहा जाता है, नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जाता है या बहुत ज्यादा मुनाफे का वादा किया जाता है। हालांकि, सिंगापुर सरकार ने अभी यह नहीं बताया है कि गिरफ्तार किए गए 52 लोगों पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन में विदेशी नागरिकों से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच कानून के मुताबिक की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान संबंधित लोगों के कानूनी अधिकारों और हितों की भी रक्षा की जाती है।

क्या होता है पिरामिड स्कीम

पिरामिड स्कीम अवैध और धोखाधड़ी वाला बिजनेस मॉडल है। इस मॉडन के जरिए पैसा कमाने का मुख्य जरिया नए सदस्यों को जोड़ना या भर्ती करना होता है, न कि असली उत्पाद और सेवा बेचना।

Updated on:
04 Sept 2026 02:21 pm
Published on:
04 Sept 2026 02:21 pm