4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sheikh Hasina Return: मौत की सजा भी नहीं रोक पाएगी शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी? बोलीं- कानून का सामना करूंगी

Sheikh Hasina ने बांग्लादेश वापसी को लेकर एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भले ही उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन वे कानून का सामना करने तो तैयार हैँ।
2 min read
Google source verification
Sheikh Hasina Statement on Bangladesh Return.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना। (Photo- IANS)

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन बिता रही हैं। उनकी स्वदेश वापसी को लेकर दोनों देशों में अक्सर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं, लेकिन एक बार फिर उन्होंने साफ कहा है कि वे दिसंबर के आसपास बांग्लादेश लौटने का इरादा रखती हैं। भले ही उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन वे कानून का सामना करने के लिए तैयार हैं।

'न्यूज18 इंडिया' से एक विशेष बातचीत में शेख हसीना ने माना कि उनका देश मौजूदा समय में अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। उनकी वतन वापसी का फैसला बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़े होने की इच्छा से प्रेरित है। वह इसके लिए कानून का सामना करने को भी तैयार हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि मुकदमा निष्पक्ष होना चाहिए और फैसला पहले से तय नहीं होना चाहिए।

राजनीतिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

भारत में करीब दो वर्षों से बिताए गए समय का उल्लेख करते हुए शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में आवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मौजूदा सरकार और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के साथ पर्दे के पीछे किसी तरह की डील या समझौते के दावे को खारिज किया।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट किया कि उनकी वतन वापसी सत्ता हासिल करने के इरादे से नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने व देश का भविष्य तय करने का अधिकार बांग्लादेश के लोगों को देने के लिए है।

हसीना बोलीं- कई लोगों को घर छोड़ना पड़ा

शेख हसीना ने कहा कि अगस्त 2024 से आवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को झूठे मामलों, गिरफ्तारियों, हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है। इसके चलते कई लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। वे अपराधी नहीं, बल्कि राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार हैं। इन सभी की एक साथ वापसी होगी या चरणबद्ध तरीके से, इसका फैसला जिम्मेदारी से किया जाएगा।

बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कर रहा मांग

बांग्लादेश लगातार भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है। इस पर भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह बांग्लादेश के अनुरोध की समीक्षा कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शेख हसीना को लेकर मतभेद की वजह से बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने भारत का दौरा नहीं किया है। हालांकि, भारत ने बांग्लादेश की सरकार के साथ रचनात्मक संबंध रखने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई है।