4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की सफाई, बोले- हमला नहीं, आत्मरक्षा में उठाया था कदम

Swatantra Bharadwaj News : जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता पर हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस घटना को हमला बताया जा रहा है, वह वास्तव में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी। उधर, घटना के विरोध और कार्रवाई की मांग को लेकर सीजेपी नेताओं ने संसद मार्ग थाने का घेराव किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 04, 2026

Swatantra Bharadwaj

Swatantra Bharadwaj (Photo ANI)

Swatantra Bharadwaj : नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय आजाद पर हमला करने के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक पॉडकास्ट के दौरान विवादित दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिस घटना को हमला बताया जा रहा है, वह वास्तव में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी। उनका दावा है कि अगर वह आत्मरक्षा में कदम नहीं उठाते तो भीड़ उन्हें पीट-पीटकर मार सकती थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि संजय कुमार के सिर पर वार उसी ने किया था। साथ ही, उसने राजनीतिक प्रभाव के चलते अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही। वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले को लेकर शुक्रवार को सीजेपी नेता सौरव दास, आशुतोष रांक और अन्य लोग पटेल चौक से संसद मार्ग थाने पहुंचे है।

'10-15 लोगों ने मुझे घेर लिया था'

एएनआई से बात करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उन्हें करीब 10-15 लोगों ने घेर लिया था। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के दौरान संजय आजाद के सिर पर चोट लग गई। हालांकि, स्वतंत्र ने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार संजय को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि वह मामले की चल रही जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

राहुल गांधी के शेयर किए वीडियो को बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पॉडकास्ट की कथित क्लिप को लेकर भी स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी समेत अन्य लोगों की ओर से शेयर की जा रही क्लिप फर्जी है। उनका कहना है कि उनके पूरे बयान को संदर्भ से अलग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

कपिल मिश्रा से संबंधों पर भी दी सफाई

स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान उनके लिए भाइयों जैसे हैं। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट में कही गई कुछ बातों को व्यंग्य और कटाक्ष के तौर पर समझने की जरूरत है।