चित्रकूट

Chitrakoot News: नशे में धुत होकर घर लौटा बेटा; परिवार से झगड़ा किया, पिता से पुलिस बुलाई तो लगा ली फांसी

Chitrakoot Suicide Case: चित्रकूट के मछारिया गांव में शराब के नशे में बेटे ने पिता से मारपीट की। आपकी झगड़े में पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
सांकेतिक इमेज

चित्रकूट में शराब की लत और पारिवारिक विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मछारिया गांव में शराब के नशे में बेटे द्वारा पिता की पिटाई किए जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने पुलिस को देखकर फंदा लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब और गांजे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर में विवाद करता था।

ये भी पढ़ें

बकरा मंडी में बवाल! पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर FIR, गनर से हाथापाई और धमकी के आरोप

नशे में घर पहुंचा बेटा, पिता से किया विवाद

मछारिया गांव निवासी अमृत लाल जायसवाल के मुताबिक, उनका बेटा संदीप शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही वह गाली-गलौज और विवाद करने लगा। पिता ने उसे समझाने और डांटने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गया। आरोप है कि संदीप ने अपने पिता की पिटाई कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। लगातार हो रहे विवाद और मारपीट से परेशान पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो बेटे ने लगाई फांसी

आपसी झगड़े की सूचना मिलते ही PRV पुलिस मौके पर पहुंची और पिता से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान संदीप अचानक बरामदे की ओर गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक परिवार और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदीप ने पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

पिता अमृत लाल ने बताया कि संदीप पहले भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था। उसने आत्महत्या की कोशिश भई की थी। वह नशे की हालत में माता-पिता से मारपीट करता था और घर में हंगामा करता था। इसको लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी। सदर कोतवाली प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि युवक शराब और गांजे का लती था। परिवार उसे नशा छोड़ने के लिए समझाता था, लेकिन वह विवाद करने लगता था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब युवक फंदे से लटका मिला।

बेटे की मौत के बाद परिवार में तनाव

इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां बेटे की मौत के लिए पिता को जिम्मेदार ठहरा रही है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
27 May 2026 09:39 pm
Also Read
View All