चित्रकूट

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

Chitrakoot Gangrape Case: चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई।
2 min read
Jul 23, 2026
Chitrakoot News UP Crime News
चित्रकूट में छात्रा से गैंगरेप

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घूमने आई 20 वर्षीय NEET छात्रा ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसके नाबालिग दोस्त को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, घूमने पहुंची थी चित्रकूट

पुलिस के अनुसार, छात्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है और राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चित्रकूट के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र से हुई थी। छुट्टियों में घर आने के बाद छात्रा अपने दोस्त के बुलावे पर चित्रकूट घूमने पहुंची। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे और पहाड़ी पर बैठकर वीडियो बना रहे थे।

खुद को वनकर्मी बताया, फिर शुरू हुई धमकी

पीड़िता और उसके दोस्त के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और दोनों से पूछताछ करने लगे। कुछ ही देर में उनका व्यवहार आक्रामक हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने नाबालिग लड़के को बेल्ट से पीटा, उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे।

झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को जबरन पास की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त बंधा हुआ बेबस पड़ा रहा और कुछ नहीं कर सका। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़के ने किसी तरह अपने हाथ खोले और छात्रा के पास पहुंचा। दोनों ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी पर मोबाइल नेटवर्क नहीं था। नीचे आने के बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने तुरंत शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। छात्रा की शिकायत के आधार पर गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि नाबालिग होने के कारण उसके दोस्त की भी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज से तलाश तेज

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक CCTV कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें तीन युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और जंगल में सर्च अभियान चलाया।

Updated on:
23 Jul 2026 02:50 pm
Published on:
23 Jul 2026 02:48 pm