चित्रकूट

Chitrakoot News: यमुना नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Yamuna River:चित्रकूट में यमुना नदी में विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय कृष्ण कुमार डूब गया। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 min read
Feature image

चित्रकूट जिले में रविवार को दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद परिवार के लोग जवारा और हवन सामग्री का विसर्जन करने नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान किशोर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद किशोर का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नांदिन कुर्मियान के मजरा मलवारा निवासी रविशंकर ने बताया कि उनके परिवार में राममिलन के यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसका समापन शनिवार को हुआ था। इसके बाद रविवार दोपहर करीब तीन बजे परिवार के सभी सदस्य यमुना नदी के तुलसी घाट पर जवारा व हवन सामग्री विसर्जित करने पहुंचे थे।

बताया गया कि विसर्जन के दौरान परिवार के लोग नदी में स्नान भी कर रहे थे। स्नान के बाद सभी लोग बाहर निकलकर घर लौटने लगे, लेकिन इसी बीच रविशंकर का पुत्र कृष्ण कुमार (16) दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने घाट किनारे खोजबीन की, जहां कृष्ण कुमार के कपड़े और चप्पल रखे मिले। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसके नदी में डूबने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ दूरी पर जाल में किशोर का शव फंसा मिला। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कृष्ण कुमार के परिवार में दो भाई अजय और लवसिंह, एक बहन अंजली और मां शीलू देवी हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
30 Mar 2026 06:00 am
Also Read
View All
चित्रकूट में दो बाइक पर सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल दो छात्र प्रयागराज रेफर

चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले- यहां की पहचान का संकट खड़ा किया