
Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Chitrakoot: चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के दौरान चित्रकूट की पहचान का संकट खड़ा हो गया था। हम लोग चित्रकूट को इको टूरिज्म के रूप में विकसित कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या धाम और प्रभु श्री राम की विरासत को बदनाम करने का ठेका ले लिया है।
लालापुर में स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पर समाजवादी पार्टी के गुंडे कब्जा करने पहुंच गए थे। हमारी सरकार आने के बाद सबको दिन में ही तारे दिखाने लगे। सभी लोग कब्जा छोड़कर भाग गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में 951 करोड़ रुपए की लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान यहां पर भय व्याप्त था। राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद केवल परिवार दिखाई पड़ता है। आज भी वही कार्य कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी राम से दूरी बनाते हैं और बाबर औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं। भगवान राम और कृष्ण के प्रति उनकी आस्था नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने का सामर्थ्य रखता है। यह पहले भी था लेकिन पिछली सरकारों ने चित्रकूट की पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। लोग भय के मारे यहां नहीं आते थे। महर्षि वाल्मीकि का आश्रम अव्यवस्थित था। 2017 के पहले चित्रकूट में कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले ही दौर में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा था कि यहां की व्यवस्था काफी खराब है। चित्रकूट काफी कुछ पाने का अधिकारी है। आज का चित्रकूट बहुत अच्छा लग रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट की पहाड़ियों के बीच एयरपोर्ट की स्थापना की गई है। चित्रकूट को दिल्ली और लखनऊ वायु मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। इसको आगे भी बढ़ाया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है।
बनवास काल के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने यहां 12 साल व्यतीत किये। यहीं से उन्होंने दक्षिण की ओर की यात्रा शुरू की और दंडकारण्य निवास किया पंचवटी में ही मां जानकी का अपहरण हुआ था। रामायण किया गाथा हम सबको एक नई प्रेरणा देता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 951 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।