
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
Ayodhya Shri Ram Lalla Temple donation box dispute: अयोध्या में श्री राम मंदिर दान पात्र में चोरी मामले में अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि थाना में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं की तहरीर में चार लोगों के नाम दर्ज हैं। जिसमें चंपक राय, अनिल मिश्रा सहित अन्य शामिल है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने बताया कि थाना प्रभारी ने तहरीर को ले लिया है और उन्होंने चार-पांच अधिवक्ताओं को थाने में आकर एफआईआर की कॉपी लेने को कहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि तहरीर में चार लोगों के नाम है। जिनमें सबसे पहला मुकदमा दर्ज करने वाला व्यक्ति भी शामिल है। जिसके यहां से भी बरामद की हुई है। अधिवक्ताओं का समूह एफआईआर की कॉपी लेने के लिए श्री राम जन्मभूमि थाना भेजा गया है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि दान पत्र में चोरी का विवाद थमने को नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ता समूह ने राम जन्मभूमि थाना में तहरीर देकर चंपत राय सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि उनकी तहरीर पर थाना प्रभारी ने कहा कि मामला जीडी में दर्ज कर इसकी कॉपी आपको दी जाएगी।
अधिवक्ता ने बताया कि यह एप्लीकेशन ढाई से तीन पेज में लिखी गई है। तहरीर में चार लोगों के नाम लिखे गए हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इनमें वह आरोपी भी शामिल है। जिसने पहला मुकदमा दर्ज कराया था। जिनके यहां से भी बरामदगी की हुई है। मुकदमा दर्ज करके उसकी कॉपी देने का आश्वासन दिया है। चार-पांच लोगों को थाने पर फिर की कॉपी लेने के लिए बुलाया गया है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी कॉपी लेने के लिए सौरव मिश्रा, सेक्रेटरी शैलेंद्र जायसवाल, राकेश मिश्रा, शैलेश सिंह, आफताब रजा उर्फ शेरू आदि अधिवक्ता राम जन्मभूमि थाना गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी किन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है अभी इसकी भी जानकारी नहीं है।
Published on:
02 Jul 2026 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
