2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पलभर में बिछ गई लाशें, 3 की मौत और 4 जिंदगी के लिए जूझ रहे

Ayodhya Road Accident: अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से पीछे टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। रौनाही थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल जारी है।
2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Ayodhya Accident: अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुबारकगंज के पास अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया। छत उखड़ गई। पहिए तक अलग होकर दूर जा गिरे। हादसे के समय स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। टक्कर के बाद वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। राहत कार्य के दौरान वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।

दृश्य बेहद दर्दनाक

टक्कर के बाद सड़क पर वाहन के टूटे हुए हिस्से, शीशे और अन्य सामान बिखर गए। खून फैल जाने के कारण घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

दुर्घटना की जांच में ड्यूटी पुलिस

थाना प्रभारी रतन शर्मा का कहना है कि ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किस वजह से हुई। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग