चित्रकूट

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छेड़छाड़ के आरोपी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

खाकी की लापरवाही के चलते अभिरक्षा से फरार दो कैदियों सहित बलात्कार पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के आरोपी दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
chitrakoot

चित्रकूट. खाकी की लापरवाही के चलते अभिरक्षा से फरार दो कैदियों सहित बलात्कार पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के आरोपी दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कैदियों की तलाश में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रीय थी। उधर बलात्कार पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में आरोपी और फरार चल रहे दो अभियुक्तों को भी खाकी ने अपनी गिरफ्त में लिया है। ये दोनों आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्रों में इन मामलों में वांछित चल रहे थे।


फरार कैदियों को दबोचा

सिपाही व् होमगार्ड द्वारा नाश्ता करने के दौरान विगत 24 अप्रैल को एसडीएम कोर्ट के बाहर से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुए दो सगे कैदी भाइयों को पकड़ लिया गया है। कैदी कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू और उसके भाई प्रभाकर उर्फ़ दादा को सीतापुर चौकी पुलिस ने चौकी क्षेत्र के पौसलहा पुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाइयों का आपसी विवाद के बाद पुलिस ने मारपीट व् शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए भेजा था। जहां से दोनों फरार हो गए थे।

नाश्ता करने के दौरान हुए थे फरार

उक्त दोनों कैदी एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय उस समय फरार हो गए थे जब इन्हें ले जा रहे सिपाही और होमगार्ड उनकी हथकड़ी खोलकर नाश्ता करने लग गए थे। भीड़ और जिम्मेदारों की लापरवाही का फायदा उठाकर दोनों मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। पेट पूजा करने के बाद जब सिपाही और होमगार्ड को होश आया तो उनके होश उड़ गए और पता चला कि कैदी रफूचक्कर हो गए। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलम्बित कर दिया था। अक्सर पुलिसकर्मियों व् होमगार्ड द्वारा इस तरह की लापरवाहियां सामने आती हैं, वो तो गनीमत रहती है कि कोई बड़ा कैदी इस तरह से नहीं ले जाया जाता अन्यथा जिम्मेदारों की लापरवाही का फायदा वे भी उठाने से न चूकें।

बलात्कार व पाक्सो एक्ट के आरोपियों को दबोचा

बलात्कार व् पाक्सो एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कर्वी कोतवाली व् रैपुरा थाना क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी काफी समय से उक्त मामलों में वांछित थे लेकिन फरारी काट रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

Published on:
30 Apr 2018 02:27 pm
Also Read
View All
चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

चित्रकूट गैंगरेप: NEET की तैयारी कर रही छात्रा से जंगल में दरिंदगी, दोस्त को बांधकर वारदात को दिया अंजाम

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट के बाद अब बांदा की बारी, सीएम योगी करेंगे 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले- यहां की पहचान का संकट खड़ा किया

‘बेटी की शादी कैसे होगी, सब बर्बाद हो गया’, चित्रकूट में 5 घरों में आग लगने के बाद फूट-फूटकर रोया पिता