चित्तौड़गढ़

Sanwaliya Seth Temple: सांवलिया सेठ की तिजोरी खुली, पहले चरण में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की गिनती

Sanwaliya Seth Temple: मंडफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर के भंडार खोले जाने पर पहले ही दिन 10 करोड़ 65 लाख रुपए की दानराशि प्राप्त हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई गणना का शेष कार्य 5 मार्च को किया जाएगा।

less than 1 minute read
नोटों की गिनती करते हुए। फोटो- पत्रिका

भदेसर। मंडफिया स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में सोमवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर करीब डेढ़ माह बाद भंडार खोला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दानपेटी खोली गई और चढ़ावे की गणना का कार्य शुरू किया गया।

मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, मंदिर बोर्ड के पदाधिकारी, मंदिर प्रशासन तथा बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में दानपेटी खोली गई। गणना का प्रथम चरण मंदिर के सत्संग भवन में प्रारंभ हुआ।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस की बड़ी घेराबंदी, रोहित गोदारा-लॉरेंस गिरोह की तोड़ी कमर, 214 अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा मिला

अगली गणना 5 मार्च को

पहले दिन की गणना में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। श्रद्धालुओं की आस्था का यह बड़ा प्रमाण माना जा रहा है, क्योंकि खोले गए भंडार से ही इतनी बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष दानराशि की गणना 5 मार्च को की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे परिसर में निगरानी रखी जा रही है और गणना प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। श्री सांवलिया सेठ धाम प्रदेश ही नहीं, देशभर के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र है। हर बार की तरह इस बार भी भंडार खुलने पर बड़ी राशि प्राप्त होने से मंदिर प्रबंधन और भक्तों में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें

Udaipur: 3 गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, 170 एकड़ खेत से मिली 275 करोड़ की हैरान कर देने वाली चीज

Also Read
View All

अगली खबर