चित्तौड़गढ़

पत्नी को साथ नहीं भेजा, नाराज हो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी को लेने गया युवक ससुराल वालों ने साथ नहीं भेजा तो युवक ने गुस्से में जान दे दी।

less than 1 minute read
a youth suicide in chittorgarh

बेगूं। पत्नी को लेने गया युवक ससुराल वालों ने साथ नहीं भेजा तो युवक ने गुस्से में आकर फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। थाना प्रभारी भगवान लाल के अनुसार सांमरिया निवासी पप्पू पुत्र रामेश्वर लाल रेगर का बेगूं के रैगर बस्ती में ससुराल था। पप्पू राजमार्ग स्थित धागा फैक्ट्री में कार्य करता था। वह 31 दिसंबर को घर से निकल कर बेगूं आया। ससुराल जाकर उसने पत्नी को ले जाने की कहा। पप्पू के ससुराल वालों ने पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा।

इस बात को लेकर पप्पू एव उसके ससुराल वालों के साथ कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह घर से निकल गया। शाम को सामरिया गांव में पप्पू के नहीं लौटने पर परिजनों ने एवं लोगों ने उसकी तलाश की। कहीं भी उसकी जानकारी नहीं मिली। पप्पू मोबाइल पर उससे संपर्क करना चाहा मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह सामरा का लेवा गांव से सूचना मिली कि जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका है।

पास ही उसकी मोटरसाइकिल की पड़ी हुई है। परिजन एवं सांमरिया के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पप्पू रेगर एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटका हुआ था। पप्पू के शव को उतारकर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बेगूं मोर्चरी में रखवाया। इसी दौरान मृतक के परिजनों को आशंका होने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।

Published on:
04 Jan 2023 03:03 pm
Also Read
View All
Human Angle Story : पिता का साया उठा, भाई का छूटा साथ, चित्तौड़गढ़ में समाज के बेटों ने भाई बन रचाई दुर्गा की शादी

चित्तौड़गढ़: CA फाइनल में शगुन को ऑल इंडिया 15वीं और माधव को 48वीं रैंक,18 विद्यार्थी हुए सफल, खिले चेहरे

Chittorgarh: बाइक के पहिए में फंसी चुन्नी बनी मौत का कारण,सांवरियाजी दर्शन करने जा रही महिला की मौत

‘कल से ऑफिस मत आना’, MD ने कर दी 68 साल के मार्केटिंग इंचार्ज की छुट्टी, चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ में चल रही थी मनमानी

मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश ने चित्तौड़गढ़ में तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया-अल नीनो हो सकता है एक्टिव