चित्तौड़गढ़

Rajasthan Pension : भजनलाल सरकार ने पेंशन में 200 रुपए की कटौती की, पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया गणित

Rajasthan Pension : भजनलाल सरकार ने विधवा महिला, दिव्यांग पेंशन में 200 रुपए की कटौती की है। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया गणित।

less than 1 minute read
Bhajanlal government cut pension by Rs 200 former state minister Surendra Singh Jadaavat explained math
पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Pension : भजनलाल सरकार ने विधवा महिला, दिव्यांग पेंशन में 200 रुपए की कटौती की। राजस्थान सरकार के बजट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने विधवा महिला और दिव्यांगों पर कुठाराघात बताया।

सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया कि राज्य की भजनलाल सरकार ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर पेंशन धरियों को मिलने वाली राशि में कटौती कर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1250 मिलने वाली पेंशन पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने पेंशनधारियों को राहत प्रदान की थी।

इस हिसाब से पेंशन राशि में की कटौती

बजट घोषणा के सर्कुलर के आधार पर वृद्ध महिला पुरुष, विधवा महिला, दिव्यांग की पेंशन हर वर्ष 15 प्रतिशत बढ़कर खाते में आनी थी, लेकिन राज्य की भजनलाल सरकार ने प्रथम वर्ष तो एक हजार से 15 प्रतिशत बढ़ाकर 1150 रुपए कर दी। जबकि अगले वर्ष पेंशन राशि 1325 करने के बजाय 1250 रखी थी। वर्तमान में 1500 रुपए पेंशन करने के बजाय 1250 में केवल 50 रुपए बढ़ाकर 1300 रुपए की है।

पेंशन राशि में 200 रुपए की कटौती, दुर्भाग्यपूर्ण

सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि पेंशन राशि में 200 रुपए की कटौती करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय नहीं पेंशनधारियों के साथ अन्याय किया है, क्योंकि इन पेंशनधारियों का खर्च भी इसी राशि से चलता है।

Published on:
21 Feb 2026 02:24 pm