चित्तौड़गढ़

चित्तौडगढ़ में दर्दनाक हादसा; पेपर देकर घर जा रहा था छात्र, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार

Chittorgarh Road Accident: शहर के शास्त्रीनगर बाईपास रोड पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। नौवीं की परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को सामने से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

Chittorgarh Road Accident: चित्तौडगढ़। शहर के शास्त्रीनगर बाईपास रोड पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। नौवीं की परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को सामने से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर घायल हो गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने कार चालक को नामजद करते प्रकरण दर्ज किया है।

शहर के भीलवाड़ा मार्ग एपी व्यास आन्द विहार कोलोनी निवासी जयदीप (16) पुत्र शैलेश मेनारिया सेंट्रल अकादमी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र था। परीक्षा देकर मापेड पर घर लौट रहा था। शास्त्रीनगर इंदिरागांधी स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े।

गंभीर घायल जयदीप को सांवलियाजी चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सांवलियाजी अस्पताल से जयदीप को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता शैलेश मेनारिया की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार चालक को नामजद करते प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।

परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

जयदीप परिवार में दो भाइयों में छोटा था। स्कूल ऑटो में ही जाता था। लेकिन परीक्षा के कारण मापेड ले गया था। गुरुवार को एक पेपर ओर था। नौंवी कक्षा का आखरी पेपर देता उससे पहले ही मृत्यु हो गई। सूचना के बाद माता- पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
12 Mar 2026 03:18 pm
Published on:
12 Mar 2026 03:18 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी