चित्तौड़गढ़

अजयराज हत्याकांड: पिस्टल व कारतूस सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, गैंगवार में हुई थी युवक की हत्या

चित्तौड़गढ़ के होटल विकास में एक जून को युवक अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। इसने पिस्टल और गोली की सप्लाई की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2025, 8:07 PM IST
Chittorgarh crime
हथियार सप्लायर गिरफ्तार (फोटो-पत्रिका)

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेमलपुरा चौराहे के निकट स्थित होटल विकास में एक जून को युवक अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। अब हत्या में काम ली गई पिस्टल व कारतूस सप्लाई करने के आरोपित हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एक जून 2025 की रात निम्बाहेड़ा क्षेत्र के मोडजी का मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए होटल विकास में गया था। इस दौरान विभिन्न वाहनों में सवार होकर होटल पर पहुंचे हमलावरों ने अजयराज को घेरकर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। मौके पर खड़ी दो कारों में बदमाशों ने आग लगा दी थी।

इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने कई टीमों का गठन कर घटना कारित करने वाले 11 आरोपित हर्षवर्धन सिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीप सिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रमसिंह राजपूत, कमल सिंह राजपूत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

हर्षवर्धन सिंह के पास से जब्त हुई थी पिस्टल

मामले में अजय राज सिंह की हत्या में काम ली गई पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस पूर्व में गिरफ्तार आरोपित हर्षवर्धन सिंह राजपूत से बरामद किए गए थे। पुलिस ने अब हत्या में काम ली गई पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस सप्लाई करने वाले खुड़ाना बास पुलिस थाना सदर महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी व हाल रामसर धानक्या थाना बिंदायका जिला जयपुर में रह रहे कुलदीप उर्फ ठाकुर (31) पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
22 Jul 2025, 8:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता