6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: पुलिस कस्टडी से भाग रहे 3 बदमाश नाले में गिरे, हड्डी टूटी…, होटल में घुसकर की थी हत्या

Rajasthan Crime: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हाल ही में होटल के अंदर खाना खा रहे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश जैसलमेर की एक होटल में छुपे थे। पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान इनके पैर टूट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 6 Jun 2025, 5:10 PM IST

police criminal

हड्डी फैक्चर होने के बाद चलते बदमाश ( फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़। सेमलपुरा चौराहा स्थित होटल विकास पर खाना खा रहे युव की हत्या मामले में तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रास्ते में तीनों ने शौच के बहाने भागने का प्रयास किया, जिसमें इनका पैर टूट गया। पुलिस ने भागने के बाद दोबारा से इनको पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, सेमलपुरा चौराहे पर मौजूद विकास होटल में एक गुट के युवकों पर बजरी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह पुत्र शिव सिंह झाला अपने साथियों के साथ खाना खाने होटल पहुंचा था। अजयराज सिंह के गुट की बजरी विवाद को लेकर दूसरे गुट से रंजिश चल रही थी। इस दौरान होटल पर मौजूद भीलवाड़ा सदर थानान्तर्गत अगरपुरा निवासी मनोज चौधरी ने रेकी करते हुए विरोधी गुट को सूचना दे दी।

7 वाहनों से पहुंचे बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

कुछ ही देर बाद गंगरार के डेट निवासी ईश्वरसिंह, सियाणा निवासी हर्षवर्धन सिंह व अगरपुरा निवासी बद्री जाट सहित विरोधी गुट के दर्जन भर से ज्यादा बदमाश 7 वाहनों में सवार होकर होटल पर पहुंच गए। होटल में खाना खा रहे अजयराज सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अजयराज सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी 15 टीमें

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के लिए 15 टीमें गठित की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी जैसलमेर की होटल गुजराती में छिपे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जैसलमेर के एसपी को इस बारे में बताया। इसके बाद जैसलमेर पुलिस ने तीनों आरोपी सियाणा निवासी हर्षवर्धन सिंह, अगरपुरा निवासी मनोज चौधरी व बद्री जाट को डिटेन कर लिया।

शौच के बहाने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास

चित्तौडगढ़ से पहुंची पुलिस टीम तीनों आरोपियों को जैसलमेर से चित्तौडगढ़ के लिए लेकर रवाना हुई। गंगरार के पास हर्षवर्धन ने शौच जाने की बात कही। पुलिस जाप्ता उसे शौच के लिए ले जा रहा था, तभी वह हाइवे की रेलिंग कूद कर भागने के प्रयास ने सीमेंट की बड़ी नाली में जा गिरा।

गाड़ी से निकलकर भाग रहे थे बदमाश

पुलिस भाग रहे आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ी। पीछे वाहन के पास दो सिपाही ही थे। ऐसे में बाकी दोनों आरोपी भी वाहन से निकलकर भागते समय नाली में गिर गए। हालांकि पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर वापस पकड़ लिया। लेकिन, इस घटनाक्रम में तीनों आरोपियों के पैरों में फैक्चर हो गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर शुक्रवार दोपहर घटना स्थल होटल विकास पर मौका तस्दीक की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का पानी रोक…, राजस्थान को देंगे, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान