कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि देश में इस बार गेहूं, धान, मक्का और सोयाबीन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है, जिसमें पंजाब और राजस्थान का बड़ा योगदान है। उन्होंने वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे अपनी रिसर्च को किसानों तक पहुंचाएं और खेतों की वास्तविक समस्याओं को समझकर समाधान विकसित करें।