चित्तौड़गढ़

राजस्थान में अजयराज हत्याकांड: सीन रि-क्रिएट में आरोपी बोला, सबसे पहले विनोद गुर्जर ने चलाई गोली

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस घटना स्थल पर लेकर गई, जहां सीन रि-क्रिएट किया गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2025, 2:48 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा चौराहे के निकट होटल विकास में खाना खाते समय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस मंगलवार शाम घटना स्थल पर लेकर गई, जहां सीन रि-क्रिएट किया गया। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर डेट निवासी ईश्वरसिंह ने पुलिस को बताया कि होटल में घुसने के बाद सबसे पहले विनोद गुर्जर ने फायरिंग की थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने, हर्षवर्धन सिंह आदि ने भी फायरिंग की थी। मृतक मोड का मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह को किसने गोली मारी थी। इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस यही बात पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब तीन-चार आरोपियों ने फायरिंग की थी तो फिर अजयराज सिंह की मौत किसकी ओर से चलाई गई गोली से हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि भैरू झूंपड़ा ने भी फायरिंग की थी। जब पुलिस ने पूछा कि अजयराज सिंह को गोली किसने मारी थी तो आरोपी इस सवाल पर टालमटोल करता दिखा।

यह था मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जून की रात सेमलपुरा चौराहे स्थित एक होटल की छत पर मोडजी का मिन्नाणा निवासी अजयराज सिंह व उसके साथी खाना खा रहे थे। वहां मौजूद विरोधी गुट के मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर गंगरार के डेट निवासी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह व उसके साथियों को होटल पर बुलाया। ईश्वर सिंह अपने 3 गाड़ियों में 15 साथियों के साथ होटल पहुंचे और अजयराज सिंह व उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अजयराज सिंह की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अजयराज सिंह की दो कार में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में ओमप्रकाश शर्मा की ओर से दी गई रिपोर्ट पर कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह निर्देशन व विनय चौधरी के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम की टीम ने मुख्य आरोपी गंगरार थानान्तर्गत डेट गांव निवासी ईश्वरसिंह उर्फ हरिओम सिंह पुत्र अक्षय सिंह चौहान व भैरूसिंह जी का चौकियां निवासी राजपाल सिंह पुत्र दलपत सिंह को उदयपुर में हिरण मगरी स्थित सेक्टर नंबर 4 मनवाखेड़ा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ईश्वरसिंह की सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी की टीम ने आरोपी राजपाल को चौकियां गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईश्वरसिंह गंगरार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपी एक नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल, पाइप व कार जब्त की है। इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भैरू झूंपड़ा सहित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Updated on:
29 Oct 2025, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए