चित्तौड़गढ़

Chittorgarh : अमित शाह ने सीएम भजनलाल की जमकर प्रशंसा की, बोले- तेज गति से पूरा करते हैं वादे

Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जमकर प्रशंसा की। कहा कि वह वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे हैं।
2 min read
Chittorgarh Amit Shah praised CM Bhajan Lal Fulfilling promises at a fast pace
Chittorgarh : चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो - ANI

Chittorgarh : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे हैं। अमित शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का का निर्माण लगभग 1.5 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान को पानी की कमी के लिए जाना जाता था, लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा ने तीन बड़े जल समझौते कर आधे राजस्थान की प्यास बुझाने का काम किया है। हरियाणा, गुजरात और पंजाब तक का पानी वह यहां लाये हैं। साथ ही पूरे राजस्थान को हरियाली से भरने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

CM भजनलाल के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ने वाला है राजस्थान

अमित शाह ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। राजस्थान के विकास के लिए 36 नई नीतियां बनाई हैं। प्रदेश में एक लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गयी हैं। गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। अब तक पांच करोड़ 87 लाख सिलेंडर पर प्रदेश में सब्सिडी दी गयी है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 45 लाख लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान बहुत आगे बढ़ने वाला है।

इस अवसर पर 15 जिलों में पांच हजार 659 करोड़ रुपए के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत एक हजार 500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात दी गई।

अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण

इससे अमित शाह शाह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंच गौरव पवेलियन, भारत टैक्सी, ई-पैक्स, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, माणिक्यलाल वर्मा आदम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं राजीविका, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Updated on:
16 Aug 2026 07:01 pm
Published on:
16 Aug 2026 06:58 pm