चित्तौड़गढ़

पुलिस और तस्करों में फायरिंग… एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, जब्त कार में मिला नशे का जखीरा

चित्तौड़गढ़ जिले के मेनाल की घटना, कार में तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा 196 किलो डोडा चूरा जब्त, मेनाल झरने के नीचे उतर कर फरार हुआ एक आरोपी
less than 1 minute read
chittorgarh crime news

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में अब मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधी बे-खौफ हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिले में बेगूं थानान्तर्गत मेनाल में तस्करी के जरिए कार में डोडा चूरा ले जा रहे तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी मेनाल झरने में उतरकर फरार हो गया।

नाकाबंदी तोड़ भगाई कार

जानकारी के अनुसार बेगूं थाना प्रभारी शिवलाल मीणा को सूचना मिली कि मेनाल होते हुए एक कार में तस्करी के जरिए डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया पर चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए कार को भगा ले जाने लगा।

फायरिंग के बाद भागे बदमाश

पुलिस जाप्ते ने स्टॉप स्टिक लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी एक हवाई फायर करते हुए एक आरोपी बीकानेर जिले के नौखा थानान्तर्गत मुकाम निवासी कैलाश (20) पुत्र सूरजाराम विश्नोई को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी कार को कुछ दूरी पर छोड़कर मेनाल झरने में उतर गया और घने जंगल में फरार हो गया।

बीकानेर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 196 किलो डोडा चूरा पाया गया। जिसे मय कार जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फरार आरोपी का नाम बीकानेर निवासी दिनेश विश्नोई होना बताया। पुलिस मेनाल के जंगलों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चला रही है।

Updated on:
26 Jun 2025 03:13 pm
Published on:
26 Jun 2025 03:13 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: आरक्षण की लॉटरी निकलते ही बदले समीकरण, 26 पंचायतों की कमान संभालेगी महिलाएं, देखें लिस्ट

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: कौन कहां से लड़ेगा? जिला परिषद और 11 प्रधान पदों का आरक्षण तय, देखें अपने वार्ड की लॉटरी रिपोर्ट

Rajasthan: पूर्व मंत्री समेत 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR, नगर परिषद चुनाव में विवाद के बाद हुई कार्रवाई

Chittorgarh : वायरल का ‘नया रूप’, 12 दिन तक नहीं छोड़ रहा पीछा, नए लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, जानें डॉक्टर की सलाह

चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर: मंत्री का गृह क्षेत्र हारी BJP, जानें कहां निर्दलीय बने किंगमेकर