चित्तौड़गढ़

Chittorgarh: शोकसभा में फायरिंग की गूंज, चचेरे भाई ने सबक सिखाने के लिए भाई पर बरसाईं गोलियां

चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के किशोरजी का खेड़ा में शोकसभा में आए चचेरे भाई व उसके साथी पर एक युवक फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली चचेरे भाई के पास खड़े दोस्त को लग गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2025, 12:06 PM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर

चित्तौड़गढ़। जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के किशोरजी का खेड़ा में शोकसभा में शनिवार को आए चचेरे भाई व उसके साथी पर एक युवक फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली चचेरे भाई के पास खड़े दोस्त को लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी कार को घटना स्थल पर ही अपने साथियों के साथ छोड़कर फरार हो गया।

ये है पूरा मामला

भदेसर पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के किशोर खेड़ा गांव में शनिवार सुबह शोकसभा में सुनिल निवासी आगोरिया थाना वल्लभनगर अपने साथी राजू पुत्र किशन गाडरी निवासी उदा खेड़ा के साथ आया था। इसी दौरान घरेलू विवाद से गुस्साए सुनिल का चचेरा भाई नरेश पुत्र भैरूलाल जाट तीन-चार जनों के साथ किशोरजी का खेड़ा पहुंच गया और चचेरे भाई सुनिल पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सुनिल तो बच गया लेकिन पास में मौजूद उसके साथी राजू गाडरी के दो गोली लग गई। जानलेवा हमले के बाद नरेश अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

गंभीर घायल उदयपुर रैफर

शोकसभा में मौजूद लोगों ने गंभीर घायल राजू को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर भदेसर पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार, बड़ीसादड़ी, निकुंभ, मंगलवाड़, कपासन थानाधिकारी मयजाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दोनों चचेरे भाईयों के बीच जमीन विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए।

घरेलू विवाद बना हमले का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाईयों में घरेलू विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। आरोपी नरेश पिछले कई दिनों से अपने चचेरे भाई सुनिल को सबक सिखाने की योजना बना रहा था। शनिवार सुबह शोकसभा में सुनिल अपने साथी राजू के साथ पहुंचा तो आरोपी नरेश पहले तो आगबबूला हो गया और अचानक उसने देशी कट्टा निकालकर फायर कर दिया। हमले में सुनिल तो बाल बाल बच गया लेकिन राजू को गोली लग गई और वह वहीं पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर बड़ीसादड़ी, निकुंभ, मंगलवाड़, कपासन थानाधिकारी मयजाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी नरेश की तलाश तेज कर कई स्थानों पर दबिश भी दी है। हमले में घायल राजू की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Updated on:
7 Dec 2025, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए