चित्तौड़गढ़

यमराज बनकर आया ट्रोला, रात में पोस्टर लगा रहे 3 एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ले ली जान

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
accident in rajasthan

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा में नगर के अहिंसा सर्कल पर एक बिजली के खम्बे पर छात्रसंघ चुनाव के पोस्टर लगाते रात करीब दो बजे एक अनियंत्रित ट्रोले की चपेट में आकर 3 एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मौत हाे गर्इ। सूचना पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखंड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख, पार्षद प्रदीप मोदी, नितिन चतुर्वेदी अस्पताल पहुंचे। मृतक युवकों के नाम विकास गोड़ पुत्र देवानन्द गोड़ निवासी निम्बाहेड़ा, राहुल टांक पुत्र बंशीलाल टांक निवासी निम्बाहेड़ा, रमेश धाकड़ निवासी कनेरा है।

अभी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिर भी निंबाहैंड़ा में छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में पोस्टर वार छिड़ी हुई थी। उसी के तहत रात को एबीवीपी के छात्र पोस्टर लगाने के लिए अहिंसा सर्कल के यहां पहुंचे। जहां स्ट्रीट लाइट के ऊपर पोस्टर लगाते वक्त एक अनियंत्रित टोला आकर टकराया और नीचे खड़े छात्र को कुचलता हुआ पेड़ से टकराकर रुक गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि फंसे हुए छात्र को निकालने के लिए मौके पर क्रेन बुलानी पड़ी, जिसने करीब आधा घंटा मशक्कत कर नीचे दबे छात्र को निकाला।

पोस्टर लगाने के लिए साथ खड़े छात्र मोहित रेगर की सूचना पर अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्रों को तुरंत अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया। लेकिन इससे पहले ही मौके पर एक छात्र राहुल टाक की मौत हो चुकी थी। गोलू उर्फ विकास गोड़ की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार करते हुए मौत हो गई। तीसरे छात्र रमेश धाकड़ की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Updated on:
04 Aug 2018 07:21 am
Published on:
04 Aug 2018 07:19 am
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी