6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौडगढ़़ में ट्रेलर-ट्रक भिड़ंत, एक जिंदा जला, बाकी ने कूदकर कर बचाई जान

दो दमकलों की मदद से करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है...
less than 1 minute read
Google source verification
Accident

चित्तौडगढ़़। चित्तौडगढ़़ के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में देर रात ट्रेलर व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से ट्रेलर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों ने वाहनों से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे अरनिया पंथ पुलिया पर ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हुई। हादसे के बाद दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने समय रहते दो लोगों को बाहर निकाल लिया। जबकि एक युवक उसमें फंसा रह गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो दमकलों की मदद से करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थानाधिकारी गजसिंह ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि करीब आधा घंटे तक ट्रेलर के पास जाना भी मुश्किल हो गया था। हादसा ट्रोले के गलत साइड से आने से हुआ है। एक वाहन में सीमेंट भरी थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग