6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 की मौत

चितौड़ में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहें लोगों से ट्रेक्टर ट्राली पलटी खा गया। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई है, कई घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

May 25, 2017

accident

accident

चितौडग़ढ़ में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर ट्राली पलट गया। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई है, कई घायल हो गए। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तुरंत नजदीक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाने के कांचा खंडेरिया से करीब 25-30 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए गुरुवार सुबह 6.30 बजे गांव से निकले थे। दोपहर नयागांव के समीप कानका फंटा पर अचानक टै्रक्टर ट्रॉली का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रॉली पटल गई। अचानक हुए हादसे से किसी की कुछ समझ में आता तब तक ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई।

नीमच एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से हुआ है। हादसे में ट्रॉली के नीचे बदने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हादसे के संबध में नीचम कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को भी जानकारी दे दी है।

मृतको के नाम

1. मोहनलाल पिता गोवेर्धन जाट 30 वर्ष निवासी खंडेरिया काचर

2. नीलेश पिता घनश्याम बलाई 5 वर्ष निवासी सदर

3. दीपक पिता मदनलाल बलाई

4. वर्षा पिता श्यामू बलाई 3 वर्ष

5. लोकेश पिता जगदीश लुहार

6. मथरी बाई पत्नी शिवनारायण लुहार 40 वर्ष

7. भागु बाई

8. भगुड़ी भाई

9. भंवरी बाई

10 -कारी बाई

11-मांगू बाई