चित्तौड़गढ़

Success Story : चित्तौड़गढ़ के महिपाल ने कर दिया कमाल, 29 साल की उम्र में हासिल की 5वीं सरकारी नौकरी

निम्बाहेड़ा के एक युवक ने कम उम्र में लगातार सरकारी सेवाओं में चयन पाकर मिसाल कायम की है। 29 वर्ष की उम्र में पांचवीं बार चयनित होकर महिपाल सिंह शक्तावत युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2026, 5:28 PM IST
Chittorgarh, Chittorgarh News, Success Story, Government Jobs, Government Jobs News, चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ न्यूज, सक्सेज स्टोरी, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी न्यूज
माता-पिता के साथ महिपाल। फोटो- पत्रिका

निम्बाहेड़ा। युवाओं के लिए चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के एक युवक ने कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी है, जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गई है। नगर के चंद्रभान सिंह शक्तावत के पुत्र महिपाल सिंह शक्तावत ने महज 29 वर्ष की आयु में पांचवीं बार सरकारी सेवा में चयन पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महिपाल का ताजा चयन देश के ओलंपिक खिलाड़ियों का प्रबंधन संभालने वाली प्रतिष्ठित संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट पद पर हुआ है।

जयपुर में तपाया खुद को, लक्ष्य पर रखी नजर

महिपाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निम्बाहेड़ा के एक स्कूल से पूरी करने के बाद जयपुर का रुख किया। वहां अपने भाई उदयभान की देखरेख में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। महिपाल का कहना है कि उनकी हर सफलता के पीछे परिवार को गौरवान्वित करने का संकल्प रहा है।

महिपाल की सफलता के पांच शिखर

  • 20 वर्ष की उम्र में पहली सरकारी नौकरी, बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर।
  • हैदराबाद में जीएसटी एवं कस्टम विभाग में चयन।
  • सीमा सुरक्षा बल आईटीबीपी में सब-इंस्पेक्टर बने।
  • अहमदाबाद में वर्तमान में आयकर विभाग में कार्यरत।
  • अब नई पारी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नियुक्ति।

यह वीडियो भी देखें

महिपाल की जुबानी

मैंने अपनी मेहनत को कभी विराम नहीं दिया। मेरा मानना है कि सरकारी नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के त्याग को सम्मान देने का माध्यम है। नए साल में युवा साथी केवल संकल्प न लें, बल्कि उसे पूरा करने के लिए अनुशासन के साथ मैदान में उतरें।

  • महिपाल सिंह शक्तावत
Updated on:
1 Jan 2026, 5:28 PM IST
Published on: