चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

बेगूं उपखंड क्षेत्र के काटूंदा माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्थित विद्युत पोल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पोल में हुई स्पार्किंग के कारण आसपास की घास और पौधों में भी आग लग गई। स्कूल स्टॉफ की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

less than 1 minute read
स्कूल में मौत का जाल (फोटो- पत्रिका)

चित्तौड़गढ़: बेगूं उपखंड के काटूंदा माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के खेल मैदान में स्थित विद्युत पोल में अचानक हुई भयंकर स्पार्किंग ने स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। चिंगारियों की वजह से आसपास की सूखी घास और पौधों में आग लग गई, जिसे स्कूल स्टॉफ ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बुझा लिया।

विद्यालय परिसर के भीतर ही बिजली के पोल और झूलते तारों का अंबार लगा है। चिंता की बात यह है कि ये पोल कक्षाओं और शौचालय के बिल्कुल समीप हैं, जहां बच्चों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। घटना के समय गनीमत यह रही कि पोल के पास कोई छात्र मौजूद नहीं था, वरना परिणाम घातक हो सकते थे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान बजट: क्या सस्ता और क्या महंगा? स्टांप ड्यूटी बढ़ने से महंगी हुई जमीन, लोन रजिस्ट्रेशन शुल्क हुआ आधा; देखें पूरी लिस्ट

शिकायतों पर पसरा सन्नाटा

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि वे इस 'मौत के जाल' से वाकिफ हैं और इसे हटाने के लिए कई बार विद्युत निगम और स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायतें दे चुके हैं। विद्यालय की मांग है कि इन पोलों को चारदीवारी के बाहर स्थानांतरित किया जाए।

लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? शिक्षा के मंदिर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, न कि कागजी कार्यवाहियों में अटकी रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

Karauli: पीएम किसान योजना में वसूली पड़ी महंगी, एसडीएम के निर्देश पर ई-मित्र संचालक ब्लैकलिस्ट

Published on:
13 Feb 2026 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर