चित्तौड़गढ़

CM Bhajan Lal Chittorgarh Tour: सीएम भजनलाल आज देखेंगे ब्राह्मणी बैराज का प्रजेटेंशन, ये है पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ के दौरे पर है। सीएम आज कई कार्यक्रमों के शिरकत करने के साथ ही ब्राह्मणी बैराज का प्रजेटेंशन देखेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2025, 12:59 PM IST
cm-bhajanlal-sharma-1

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज चित्तौड़गढ़ के दौरे पर है। मुख्यमंत्री राज्य और केंद्र की महत्वकांक्षी रामजल सेतु परियोजना के तहत श्रीपुरा में बनने वाले ब्राह्मणी बैराज और सेडल डेम केनाल के लिए सेडल डेम में जल संसाधन विभाग का प्रजेटेंशन देखेंगे और अधिकारियों से परियोजना की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री ब्राह्मणी नदी का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल सबसे पहले चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया पहुंचेंगे। जहां पर तेजाजी, महादेवजी और पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री पशुपतिनाथ महादेव नवनिर्मित मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम राणा प्रताप सागर डेम पहुंचेंगे। जहां पर विजिट के बाद सेडल डेम रावतभाटा पहुंचेंगे।

ये है सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

-दोपहर 12.35 बजे चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया हेलीपैड पहुंचेंगे।
-दोपहर 12.45 बजे तेजाजी, महादेवजी व पशुपतिनाथ महादेव मंदिर जाएंगे।
-दोपहर 1 बजे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शिकरत करेंगे।
-दोपहर 2.35 बजे राणा प्रताप सागर डेम पहुंचेंगे।
-3.25 बजे राणा प्रताप सागर डैम हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर उदयपुर आएंगे।
-शाम 4.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे

जहां उतरीं इंदिरा गांधी वहीं उतरेंगे भजनलाल

मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड स्थल पर 9 फरवरी 1970 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी उतरी थीं। उन्होंने राणा प्रताप सागर पनबिजलीघर को राष्ट्र को समर्पित किया था। इंदिरा गांधी सेडल डेम भी गई थीं। मुख्यमंत्री भी वहीं जाएंगे।


यह भी पढ़ें

75 साल में 5वें मुख्यमंत्री रावतभाटा में

आजादी के 75 साल बाद भजनलाल शर्मा पांचवें मुख्यमंत्री होंगे जो रावतभाटा आ रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया, बरकतुल्ला खान, भैरोंसिंह शेखावत और अशोक गहलोत रावतभाटा आ चुके हैं।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All
Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी