चित्तौड़गढ़

CP Joshi को बनाया गया राजस्थान भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, मेवाड़ की राजनीति में हलचल तेज

राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। चित्तौडग़ढ़ सांसद सी पी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सी पी जोशी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
less than 1 minute read
rajasthan_new_bjp_chief_cp_joshi.jpg
File Photo

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सीपी जोशी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

चित्तौडग़ढ़ में हर्ष की लहर
इससे पहले जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनकी भाजपा में हुए प्रमोशन से चित्तौडग़ढ़ में हर्ष की लहर है। छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले जोशी भदेसर पंचायत समिति में उपप्रधान रहे।

मेवाड़ की राजनीति में हलचल तेज
उसके बाद वे भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी ने चित्तौडग़ढ़ से सांसद का टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया। इसके बाद फिर दूसरी बार भी पार्टी ने उन्हें चित्तौडग़ढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया। लगातार दो बार से वे चित्तौडग़ढ़ के सांसद है। जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां चित्तौडग़ढ़ में हर्ष की लहर है । वहीं मेवाड़ की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

Updated on:
23 Mar 2023 02:26 pm
Published on:
23 Mar 2023 12:38 pm