बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, श्री सी.पी.जोशी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नित नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, यही कामना है। इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट किया जा रहा है। यूजर्स ने कमेंट भी दिए हैं।