चित्तौड़गढ़

दर्दनाक हादसाः खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जिले के डूंगला उपखण्ड के बड़वाई में कुएं में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरणमल अहीर की पौत्री नियती (बिट्टू) पुत्री राजू अहीर पशुओं के बाड़े में खेलते समय कुएं के पास जा पहुंची।

less than 1 minute read
Girl died after falling in well in Chittorgarh

चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला उपखण्ड के बड़वाई में शनिवार को कुएं में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरणमल अहीर की पौत्री नियती (बिट्टू) पुत्री राजू अहीर पशुओं के बाड़े में खेलते समय कुएं के पास जा पहुंची, जहां पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। करीब एक घंटे तक परिजनों को पता ही नहीं चला।

परिजन उसे आस पड़ोसियों के यहां और गांव में ढूंढते रहे। परिजन बाड़े में पहुंचे तो नियती के जूते कुएं के पास दिखे। संदेह होने पर कुएं से पानी निकालना शुरू किया। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वहां भीड़ जमा हो गई।

तीन पंपसेट से 7 घंटे तक कुएं से पानी निकाला गया। इस दौरान डूंगला पुलिस भी मौके पर पहुंची। चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रात्रि करीब एक बजे मासूम को बाहर निकाला। उसे डूंगला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
10 Apr 2023 03:04 pm
Also Read
View All
Human Angle Story : पिता का साया उठा, भाई का छूटा साथ, चित्तौड़गढ़ में समाज के बेटों ने भाई बन रचाई दुर्गा की शादी

चित्तौड़गढ़: CA फाइनल में शगुन को ऑल इंडिया 15वीं और माधव को 48वीं रैंक,18 विद्यार्थी हुए सफल, खिले चेहरे

Chittorgarh: बाइक के पहिए में फंसी चुन्नी बनी मौत का कारण,सांवरियाजी दर्शन करने जा रही महिला की मौत

‘कल से ऑफिस मत आना’, MD ने कर दी 68 साल के मार्केटिंग इंचार्ज की छुट्टी, चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ में चल रही थी मनमानी

मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश ने चित्तौड़गढ़ में तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया-अल नीनो हो सकता है एक्टिव