चित्तौड़गढ़

सोने-चांदी के पुराने जेवरात गिरवी रखने वाले व्यापारियों को धमकी, पुलिस तक पहुंचा मामला

Jewelry Traders being Threatened: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों में आए उछाल से पुराने जेवरात गिरवी रखने वाले व्यापारियों को धमकियां मिलने लगी हैं। व्यापारियों का कहना है कि लोग 10-20 साल पुराने गिरवी जेवरात बिना ब्याज या पूर्ण भुगतान के वापस मांग रहे हैं।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर,मेटा एआइ

Jewelry Traders being Threatened: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों में आए उछाल से पुराने जेवरात गिरवी रखने वाले व्यापारियों को धमकियां मिलने लगी हैं। व्यापारियों का कहना है कि लोग 10-20 साल पुराने गिरवी जेवरात बिना ब्याज या पूर्ण भुगतान के वापस मांग रहे हैं।

ऐसा नहीं करने पर व्यापारियों पर कई लोग जबरन वसूली का दबाव बना रहे हैं। ताजा मामला चित्तौड़गढ़ जिले में कनेरा क्षेत्र का सामने आया है। व्यापारियों ने अब मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

‘चैट कभी नहीं भूल पाऊंगा…’, व्हाट्सअप पर ये किया था आखिरी मैसेज, हार्ट अटैक से हुआ SMS हॉस्पिटल के सर्जन का निधन

कनेरा पुलिस थाने में दी शिकायत

जिले के कनेरा क्षेत्र में पुराने गिरवी जेवरातों को लेकर व्यापारियों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। रविवार को कनेरा के व्यापारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लोग 10-20 साल पुराने गिरवी जेवरात बिना ब्याज या पूर्ण भुगतान के वापस मांग रहे हैं।

कई ऐसे लोग भी जबरन वसूली का दबाव बना रहे हैं, जिन्होंने कभी कुछ गिरवी रखा ही नहीं। इन धमकियों के कारण व्यापारियों में रोष है और उनका व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन देते समय चिरंजीव झंवर, सुरेशचंद्र काबरा, राजेंद्र सोनी और उमेश पलोड सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकी घटी

सोने-चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी और अब गिरावट हो रही है। हालांकि दामों में वृद्धि से जिले में ज्वैलरी शॉप पर सोने-चांदी के जेवरातों की बिक्री में भी तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। शादियों के पीक सीजन में भी शॉप्स पर ग्राहकों की संख्या बहुत कम रहने से व्यापारियों में मायूसी छाई है।

दाम घटने से बिक्री बढ़ने की उम्मीद

सोने-चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बीते दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हुई है। पूर्व में दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने पर ग्राहकों ने भी दूरी बना ली लेकिन उम्मीद है जल्द ही सोने चांदी के कारोबार में ग्राहकी सामान्य रूप से बहाल होगी।

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Price: बजट का ‘बुलियन’ असर, MCX में चांदी 9% टूटी, सोना भी धड़ाम, जानें लेटेस्ट भाव

Also Read
View All

अगली खबर