चित्तौड़गढ़

Chittorgarh News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, साथी कार में रखकर ले गया शव और खेत में पटक आया

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की खून से सनी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
less than 1 minute read
police-jeep

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की खून से सनी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हुई थी। लेकिन उसके साथी ने पुलिस कार्रवाई के डर से शव छिपाने के लिए साजिश रची थी। इस मामले में अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मृतक की पुत्री रविना धाकड़ की रिपोर्ट के बाद निम्बाहेड़ा वृताधिकारी बद्रीलाल के सुपरविजन में कनेरा थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई बालमुकुन्द महेन्द्र कुमार, रतनसिंह कानि. रामनिवास, सुरेश, सुनिल कुमार व गोकुल ने जांच शुरू की।

सड़क हादसे में हुई थी मौत

जांच में पता चला कि मृतक देवीलाल धाकड़ और आरोपी बालकिशन धाकड़ दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। 9 अप्रेल को दोनों कनेरा से जावरा के लिए निकले थे, जहां एक सड़क दुर्घटना में देवीलाल की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें

पुलिस केस के डर से शव को छिपाया

पुलिस केस के डर से बालकिशन और एक अन्य व्यक्ति माजिद उर्फ मैयु पठान ने शव को क्रुजर कार में रखकर रात 10 बजे कनेरा के एक खेत में छोड़ दिया। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जावरा पुलिस को भेज दी है। बालकिशन धाकड़ और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों ने घटना के सबूत नष्ट करने की कोशिश की।

Updated on:
14 Apr 2025 02:21 pm
Published on:
14 Apr 2025 02:21 pm
Also Read
View All
सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट श्रद्धा: भक्त ने दान की सवा 10 बीघा जमीन, गुरुग्राम से आया 3 किलो का चांदी का छत्र

Rajasthan: जेल के अंदर रसूखदारों की अय्याशी, बैरक में नशा-डांस और मस्ती का वीडियो वायरल, हत्या कर पहुंचे थे जेल

चित्तौड़गढ़: रंजिश के चलते युवती के परिचितों ने पिलाया जहर, ICU में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अटूट आस्था, मन्नत पूरी होने पर एमपी के भक्त ने चढ़ाई 11.4 किलो चांदी की सिल्लियां