23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़: रंजिश के चलते युवती के परिचितों ने पिलाया जहर, ICU में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

Chittorgarh Poison Attack: चित्तौड़गढ़ में एक युवती को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता उदयपुर के अस्पताल में ICU में भर्ती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Chittorgarh Police Station

पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ (Photo-Patrika)

Attempt to Murder Case: चित्तौड़गढ़ शहर के निम्बाहेड़ा रोड स्थित तुलसी एन्क्लेव कॉलोनी में एक युवती को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात के बाद अचेत हुई पीडि़ता की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उसे उदयपुर के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की छोटी बहन की रिपोर्ट पर गंगरार क्षेत्र निवासी दो युवकों एवं एक युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

चित्तौड़गढ़ के सदर थाना पुलिस के अनुसार सांखली थाना राशमी हाल तुलसी एन्क्लेव निवासी सोनिया कीर पुत्री मांगीलाल कीर ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया ने बताया कि उसकी बड़ी बहन चंदा तुलसी एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। गत 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे उसकी बहन के परिचित मदनलाल जाट निवासी घोसी खेड़ा गंगरार, प्रहलाद जाट तथा एक महिला उसके कमरे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने साजिश के तहत चंदा का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया।

सांवलियाजी और फिर उदयपुर रेफर

वारदात के बाद आरोपी चंदा को पहले बिड़ला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात करीब 11 बजे उसे जिला सांवलियाजी अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवती को उदयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। शिकायतकर्ता सोनिया का कहना है कि तीनों आरोपी उसकी बहन से रंजिश रखते थे और इसी दुश्मनी के चलते उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नामजद आरोपी मदनलाल जाट कुछ समय पहले ही जेल से रिहा होकर आया था। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच विवाद या रंजिश की असली वजह क्या थी। साथ ही बाकी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

सोशल मीडिया पर मौत की खबर से मचा हड़कंप

घटना के बाद पीड़िता की बहन सोनिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर चंदा की मौत होने की जानकारी दे दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और तुरंत जांच अधिकारी को उदयपुर भेजा गया। मौके पर जांच करने पर पता चला कि चंदा जीवित है और वेंटिलेटर पर भर्ती है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग