19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh Crime : चूरमा-बाटी बनाने से मना किया तो पति ने घोंटा गला, जेवर छिपाकर बनाया लूट का सीन, पुलिस ने खोली गुत्थी

Chittorgarh Crime : चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के मांगरोल गांव में हुई महिला रतनीबाई की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सदर थाना पुलिस ने उसके पति नानालाल प्रजापत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी क्राइम स्टोरी।
2 min read
Google source verification
Chittorgarh Crime Husband strangled her she refused make Churma Baati Nanalal arrested

Chittorgarh Crime : फाइल फोटो - AI

Chittorgarh Crime : चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के मांगरोल गांव में हुई महिला रतनीबाई (36 वर्ष) की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सदर थाना पुलिस ने उसके पति नानालाल प्रजापत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात को लूट का रूप देने के लिए उसके जेवर छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेवर बरामद कर घटना का सीन रीक्रिएट करवाया है।

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 5 जुलाई को मांगरोल निवासी रतनीबाई भैंस चराने खेत पर गई थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तो जेके फैक्ट्री के पास चट्टानों के बीच उसका शव मिला। मृतका के पिता बालूलाल प्रजापत निवासी बनेस्टी की रिपोर्ट पर डीएसपी शिवप्रकाश के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा की टीम गठित की गई। मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस टीम -

कार्रवाई में थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई प्रहलाद सिंह, सउनि सुंदरपाल, कांस्टेबल जीवन, विजय और दयाराम की मुख्य भूमिका रही।

विवाद की वजहः 'आज खेत पर मत जा, चूरमा-बाटी बना'

घटना के दिन गांव में सामूहिक रूप से बरसात की कामना के लिए घरों में चूरमा-बाटी बन रही थी। नानालाल ने पत्नी रतनीबाई को खेत पर जाने से मना करते हुए घर में चूरमा-बाटी बनाने को कहा। रतनीबाई के न मानने और भैंस को लेकर खेत पर चले जाने से नाराज नानालाल पीछे-पीछे खेत पहुंच गया। वहां चट्टानों के पास दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में नानालाल ने भैंस बांधने की रस्सी से रतनीबाई का गला घोंट दिया।

बीमारी का नाटक कर रचता रहा कहानी

संदेह के आधार पर जब पुलिस ने मृतका के पति नानालाल से पूछताछ की, तो वह बीमारी का बहाना बनाकर सनकी बातें करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

साजिश - जेवर छिपाकर अस्पताल में भर्ती हुआ

वारदात को लूट का रूप देने के लिए आरोपी ने पत्नी के गले से मांदलिया और पैरों से पायजेब निकाल लिए। इन्हें मांगरोल रेलवे फाटक के पास अपने दूसरे खेत में पत्थरों के नीचे छुपा दिया। इसके बाद वह घर आया और तबीयत खराब होने का नाटक कर परिजनों के साथ चित्तौड़गढ़ अस्पताल में भर्ती हो गया। शाम को जब परिजन रतनीबाई को ढूंढने निकले, तो उसने खुद ही चट्टानों की तरफ ढूंढने का इशारा किया। शक पुख्ता होने पर पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई और आरोपी को दबोच लिया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग