चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़: हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक जिंदा जला

चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया गांव के पास चलती कार में भीषण आग लग गई। हाइवे पर पलभर में कार आग का गोला बन गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2025, 7:15 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया गांव के पास चलती कार में भीषण आग लग गई। हाइवे पर पलभर में कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाप्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि उदयपुर की ओर से कार चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही थी। नपानिया गांव के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। इससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे पर आवागमन रोका गया।

जिला मुख्यालय से दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर तो काबू पाया तब तक उसमें सवार चालक जिंदा जल गया। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह खाक हो गई। नम्बर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने कार सिंहपुर निवासी शोभालाल आचार्य को बेच दी है।

पुलिस ने शोभालाल से मोबाइल पर संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। शोभालाल ने बताया कि यह कार उसका भाई अम्बालाल आचार्य लेकर गया था। वह किसी काम से मंगलवाड़ जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक की पहचान अम्बालाल के रूप में हुई। उदयपुर से फोरेंसिक टीम व चित्तौड़गढ़ से एमओबी टीम हादसा स्थल पहुंची।

Updated on:
17 Nov 2025, 7:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh Pradhan Result: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भैंसरोडगढ़ में निर्दलीय तनु जैन ने मारी बाजी, देखें सभी 11 प्रधानों का रिजल्ट

Chittorgarh Zila Pramukh: चित्तौड़गढ़ में दो दशक बाद कांग्रेस की वापसी, रतनी देवी बनीं जिला प्रमुख, भाजपा की करारी हार

Chittorgarh Zila Pramukh : पद एक दावेदार कई, बगावत हुई तो बिगड़ जाएगा खेल, कांग्रेस परेशान-क्या करें

चित्तौड़गढ़ में हनुमान बेनीवाल की प्रत्याशी को लेकर घमासान, दिनभर चला प्रदर्शन, बीजेपी विधायक पर आरोप

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल को झटका, MLA चंद्रभान सिंह आक्या पर आरोपों के बीच RLP सदस्य का बड़ा एलान