चित्तौड़गढ़

चांदी का iphone लेकर सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचा भक्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Social Media Viral Video: आस्था के चलते उन्होंने 16 जुलाई को बिना किसी मन्नत के ही अपने बेटे और पत्नी के साथ जाकर 250 ग्राम चांदी का iPhone भेंट किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 6:30 PM IST
Feature image
चांदी के iphone के साथ मोबाइल व्यापारी का परिवार (फोटो: पत्रिका)

Shri Sanwaliya Seth Mandir: इंदौर के एक मोबाइल व्यापारी की अनोखी श्रद्धा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें व्यापारी राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी से बना iPhone चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे तोहफे की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुई तो यूज़र्स को खूब पसंद आई। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आए।

ये आए कमेंट

कुछ "जय सांवलिया सेठ" कहते नजर आए तो एक ने लिखा, "इसमें सिम भी डालकर दे आते तो मैं अपने दुख-सुख ही बांट लेता।"

कौन है व्यापारी?

मोबाइल व्यापारी मुकुल, मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं, जिनकी सांवलिया सेठ पर गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते उन्होंने 16 जुलाई को बिना किसी मन्नत के ही अपने बेटे और पत्नी के साथ जाकर 250 ग्राम चांदी का iPhone भेंट किया। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सांवलिया सेठ को क्यों चढ़ता है इतना चढ़ावा?

सांवलिया सेठ मंदिर में हमेशा बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है। इसके पीछे कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि जो व्यापारी भगवान सांवलिया सेठ को अपना बिज़नेस पार्टनर मानते हैं, उन्हें व्यापार में अत्यधिक लाभ होता है। ऐसे में वे भगवान को उनका हिस्सा चढ़ाने यहां आते हैं। भक्त भंडारे में सोना-चांदी और नोटों के साथ-साथ चिट्ठियाँ भी डालते हैं, जिन्हें मन्नतों से जोड़ा जाता है। सांवलिया सेठ की ख्याति पूरे देश में है, इसलिए गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से बड़े व्यापारी यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Updated on:
19 Jul 2025, 6:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए