चित्तौड़गढ़

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नया अपडेट, राजस्थान में इन किसानों को अब नहीं मिलेगा सरकारी गेहूं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े ऐसे किसानों को झटका लगने वाला है। नई शर्त के अनुसार बड़ी जोत वाले किसानों को भी अब सरकारी गेहूं नहीं मिलेगा।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े ऐसे किसानों को अब झटका लगने वाला है। जिनके पास निर्धारित सीमा से अधिक भूमि है। तय मानक के अनुसार 2.47 हैक्टेयर से ज्यादा जोत वाले किसानों को सरकारी गेहूं वितरण योजना से बाहर किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से वर्ष 2016 की कृषि भूमि रजिस्टर सूची और वर्तमान पीएम किसान सम्मान निधि डेटा का मिलान कर यह जांच की जा रही है।

कई किसानों की जोत में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे किसानों को अब गरीब वर्ग की बजाय आर्थिक रूप से सक्षम श्रेणी में रखते हुए राशन व्यवस्था से अलग किया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में 2.47 हैक्टेयर से अधिक भूमि दर्ज है, उन्हें सरकारी अनाज वितरण की पात्रता सूची से बाहर किया जाए। विभाग के पास अब तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पात्र और अपात्र किसानों की छंटनी अंतिम चरण में है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में निजी प्रैक्टिस पर रोक से मचा बवाल, एसएमएस सहित 12 अस्पतालों के अधीक्षकों ने प्रिंसिपल को सौंपा इस्तीफा

चित्तौड़गढ़ जिले के जिला रसद विभाग को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े ऐसे 4 हजार 328 किसानों के नाम की सूची मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार विभाग ने वर्ष 2016 की कृषि भूमि रजिस्टर लिस्ट और वर्तमान पीएम किसान समान निधि डेटा को मिलान कर की जा रही जांच में पाया है कि कई किसानों की जोत में पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेशभर में चल रहा डाटा मिलान अभियान

चित्तौड़गढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में पीएम किसान और भू-अभिलेख डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां बड़े किसान गलत श्रेणी में राशन कार्डधारी बने हुए हैं। अब इन्हें चिन्हित कर राहत योजनाओं से बाहर किया जाएगा। इस कार्रवाई का असर छोटे और सीमांत किसानों पर नहीं पड़ेगा। जिन किसानों की जोत सीमा तय मानक से कम है, उन्हें योजना के तहत नियमित रूप से सरकारी गेहूं और अन्य लाभ मिलते रहेंगे।

रसद विभाग के अनुसार वर्ष 2016 की भूमि सूची और मौजूदा कृषि डेटा का मिलान जारी है, जिन किसानों की भूमि सीमा तय मानक से अधिक है, उनके नाम पात्र सूची से हटाए जाएंगे। राज्य स्तर पर भी इसकी निगरानी की जा रही है ताकि किसी पात्र व्यक्ति को वंचित न किया जाए।

ब्लॉक - पीएम किसान निधि से जुड़े किसान

राशमी 440
चित्तौड़गढ़ 725
भैंसरोड़गढ़ 203
भूपालसागर 209
भदेसर 434
बेगूं 223
बड़ीसादड़ी 296
निम्बाहेड़ा 149
डूंगला 346
गंगरार 298
कपासन 946
रावतभाटा 027
आकोला 024
कुल किसान - 4328

ज्यादा जमीन वाले किसानों अब नहीं माने जाएंगे लाभार्थी

प्रदेश स्तर से इस तरह की सूची मिली है। पीएम सम्मान निधि में निर्धारित जमीन से ज्यादा जमीन वाले किसानों को अब लाभार्थी नहीं माना जाएगा। प्रदेशभर में इस तरह के किसानों की छंटनी की जा रही है। चित्तौड़गढ़ में भी सूची के अनुसार जांच की जा रही है।
हितेष जोशी जिला रसद अधिकारी, चित्तौड़गढ़

ये भी पढ़ें

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब

Updated on:
18 Nov 2025 09:33 am
Published on:
18 Nov 2025 09:32 am
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर